फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंवि में फिट इंडिया फ्रीडम रन

विज्ञापन
कुलपति झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में केंद्र सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट‘ अभियान के तहत सीयूएच फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के साझा प्रयासों से आयोजित इस रन में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, संकाय सदस्यों व शिक्षणेतर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक खंड से शुरू इस रन को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि सेहत अमूल्य निधि है। जिसे खोकर फिर से नहीं पाया जा सकता इसलिए इसे सहेज कर रखने की जरूरत है। विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रो. राजेश मलिक ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है इसलिए हमें योग, प्रणायाम आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की जरूरत है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ रहने का अर्थ केवल बीमारी रहित शरीर के साथ तनाव मुक्त मन का होना भी है। विश्वविद्यालय के उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. आनन्द शर्मा ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन खाना चाहिए। साथ शारीरिक व्यायाम भी नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीयूएच फिट इंडिया फ्रीडम रन में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क आदि मानदंडों के साथ आयोजित की गई है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. जेपी. भूकर, प्रो. अमर सिंह, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. एपी शर्मा, डाॅ. दिनेश चहल, डाॅ. कुलवंत सिंह मलिक, डाॅ. संदीप ढुल, सुंदर लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें