फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सिटी व सदर अलग अलग थाने होंगे - गांव पाली के पास बनेगा सदर थाना

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ पुलिस थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के ज्वाइन किए जाने पर महेंद्रगढ़ सदर थाने बनाए जाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह थाना गांव पाली में बनाया जाना है। गांव पाली की पंचायत ने भी तीन एकड़ जमीन के लिए प्रस्ताव करके दे चुकी है। सरपंच ने जरुरत पड़ने पर और जमीन दिए जाने की बात कही है। पाली में सदर थाने के लिए पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने 2019 में साइट देखी थी। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन का महेंद्रगढ़ जिले में पहला कार्यकाल 23 फरवरी 2019 से 20 अगस्त 2019 तक रहा था। उस समय पुलिस अधीक्षक ने नया सदर थाना बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की थी। वर्तमान सदर थाने को सिटी थाना बनाया जाना था। जून 2019 में पुलिस अधीक्षक ने सदर थाने के लिए कैंची मोड़ के पास गांव पाएगा, पाली, जांट एवं भुरजट गांव में साइट का निरीक्षण किया था। कैंची मोड़ वाली जमीन पसंद आ गई थी । गांव पंचायत ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष दो शर्तें रखी दी थीं। पाली गांव की जमीन को फाइनल कर दिया था। उसके बाद पुलिस अधीक्षक का तबादला हो गया था। उनके तबादले के बाद आए दोनों पुलिस अधीक्षक ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब चंद्रमोहन पुलिस अधीक्षक बनकर दोबारा से आए हैं। सदर थाने, महेंद्रगढ़ सिटी थाने की प्रोसेस दोबारा से शुरू होने की उम्मीद है। --------------------------------------------------- गावं पाली की पंचायत ने सौंपा प्रस्तावः गांव पाली के सरंपच ने एक महीने पहले तीन एकड़ पंचायती भूमि का प्रस्ताव पास करके दे दिया है। पंचायत की यह जमीन स्टेट हाईवे के साथ लगती है और पॉवर हाउस के सामने हैं। सरंपच ने यह भी बताया कि उस स्थान पर लगभग 11 एकड़ से अधिक जमीन है। पुलिस ने तीन एकड़ की मांग की थी अगर उनको जरुरत पड़ेगी तो जमीन और उपलब्ध करवा देंगे। -------------------------------------------------------- 54 वर्षों से खंडहर भवन चल रही है सिटी पुलिस चौकीः पिछले 54 वर्षों में सिटी पुलिस चौकी खंडहरनुमा भवन में चल रही है। पुलिस कर्मचारी मौत के साये में काम करने को मजबूर हैं। पिछले कई वर्षों सिटी थाना बनाए जाने की मांग चल रही थी।अगर पाली गांव में सदर थाना बनाया जाता है तो गांव आकोदा पुलिस चौकी को नांगल सिरोही में सिफ्ट कर दिया जाएगा महेंद्रगढ़ सदर थाने के अंतर्गत आने वाले 76 गांवों में से 11 गांव सिटी थाना से जोड़े जाने थे। इसके अलावा सेहलंग में भी नई चौकी खोली जानी थी। ------------------------ वर्जनः मैंने पिछले वर्ष महेंद्रगढ़ सदर थाना बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए कई साइटें भी देखी थी उसके बाद मेरा तबादला हो गया था। रूके हुए प्रोजेक्ट पर दोबारा से काम शुरू करेंगे। इस बारे में अधिकारियों से फाइल मांगी हैं।-चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें