महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक के प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए दखिला कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को घर बैठे ही
ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया 7 सितंबर से 21 सितंबर तक रहेगी। 22 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में कक्षाएं लगाना शुरू किया जाएगा। कक्षाएं ऑनलाइन होंगी या कॉलेज में लगेंगी इसके बारे में अभी तय नहीं हो सका है। इसके लिए बाद में अलग से निर्देश जारी होंगे।
विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल: डीएचइएडीएडमिशनंसडॉटएनआइसी. इन
पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पिछले कुछ साल से
अपनाई जा रही है। इस बार कोविड के चलते उच्चतर शिक्षा विभाग विद्यार्थी
को दस्तावेज सत्यापन के लिए भी कॉलेज में नहीं बुलाना चाहता। फीस भी
ऑनलाइन तरीके से ही भरी जाएगी। दाखिला कार्यक्रम घोषित होते ही कॉलेजों
ने अपनी दाखिला समितियों का गठन करना शुरू कर दिया है। कुछ कॉलेजों ने विद्यार्थियों की मदद के लिए अपने कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाने का फैसला लिया है। जिसमें लैंडलाइन नंबर पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। आवेदन करने के तरीके बारे में भी बताया जाएगा। जिन विद्यार्थी के पास एंड्रायड मोबाइल, इंटरनेट की सुविधा नहीं ऐसे विद्यार्थी किसी साइबर कैफे या सीएससी सेंटर से अपना आवेदन कर सकते हैं।
यह ध्यान रखना होगा :
विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर दाखिला संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते हुए उन्हें
अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी के साथ आवेदन के दौरान मिलने वाले पाासवर्ड को जरूर याद रखना होगा। इससे फीस भरते वक्त आसानी होगी। इसके अलावा अंक सूची के साथ विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करें। जिससे विद्यार्थी की मेरिट लिस्ट में इनके अंकों को भी शामिलल किया जा सके। पोर्टल पर मांगी गई जानकारी देना जरुरी है। कोई भी कॉलम खाली नहीं छोडऩा है।
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल:
7 सितंबर- दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ 21 सितंबर, आवेदन के लिए अंतिम तारीख
22 से 25 सितंबर' दस्तावेजों की जांच , मेरिट लिस्ट तैयारी प्रक्रिया आंरभ' 26 सितंबर- प्रथम मेरिट लिस्ट जारी, 26 से 29 सितंबर- पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों की फीस भरने की अवधि
30 सितंबर, दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
01 से 05 अक्तूबर,-दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की फीस भरने की अवधि,
06 अक्तूबर-कक्षा लगाना शुरू होगा,
06 अक्तूबर- विभिन्न संकायों में रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग।
मोबाइल पर मिलेेगी अपडेट : विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन से लेकर कॉलेज अलॉट होने की जानकारी विद्यार्थी को मैसेज से मिलती रहेगी। स्टूडेंट्स को कॉलेज अलॉट होने पर मैसेज जाएगा। सबजेक्ट चयन करने के बाद तुरंत फीस भरने का ऑप्सन आएगा। ऑनलाईन फीस भरने के बाद स्टूडेंट्स की आईडी पर फार्म की कॉपी व फीस जमा करने की रसीद जनरेट हो जाएगी।