फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी हाइवे के लिए 4 करोड़ के पेचवर्क का एस्टिमेट भेजा

विज्ञापन
NA - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
--- ----. अमर उजाला ब्यूरो महेंद्रगढ़। बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुके नारनौल-महेंद्रगढ़- दादरी स्टेट हाइवे पर पेचवर्क के लिए पीडब्ल्यूडी ने 4 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैैयार कर मुख्यालय को भेजा है। मुख्यालय की अनुमति के बाद यहां पेचवर्क शुरू कराया जाएगा। अनुमति मिली तो 15 सितंबर के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।                 नारनौल-  महेंद्रगढ़- दादरी रोड को इसी वर्ष जून महीने में नेशनल हाइवे से बदलकर स्टेट हाइवे बनाया गया है। इस रोड पर पिछले दो साल में कोई काम नहीं हुआ। जिस कारण हाइवे बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुका है। जिसमें खासतौर पर कुकसी से लेकर मंदोला तक की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। हरियाणा के 17 जिलों को महेंद्रगढ़ से जोड़ने के लिए यह सबसे प्रमुख रोड है। जिस पर रोजाना 55 हजार वाहनों का आवागमन रहता है। इस रोड को फोरलेन करने का प्रस्ताव 2015 से अधर में लटका हुआ है। हाइवे पर बने गड्ढों के चलते यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। हाइवे पर बने गड़्ढों को भरने के लिए पीब्डल्यूडी ने जुलाई महीने में 13 करोड़ का एस्टिमेट बनाया था। जिसे मुख्यालय से मंजूूूरी नहीं मिल सकी। अब  पीडब्ल्यूडी ने कुकसी से आकोदा तक की सड़क पर पेचवर्क के लिए 4 करोड़ रुपये का एस्टिमेट बनाकर भेजा है। ------------------------ विधानसभा में भी गूंजा ..... नारनौल-  महेंद्रगढ़- दादरी रोड के जर्जर होने का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। फरवरी 2020 में  विधानसभा में महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने यह मुद्ददा उठाया था। जिस पर सीएम ने जवाब दिया था । सीएम मनोहरलाल ने इस रोड को फोरलेन करने का भरोसा दिलाया था। जिस पर अब तक पेचवर्क भी शुरू नहीं हो सका। ------------------------------------------ जानलेवा सड़क के होर्डिंग- फ्लैक्स भी लग चुके..... इस स्टेट हाइवे पर महेंद्रगढ़ जिले के हिस्से में लगातार हादसे हो रहे हैं। लॉकडाउन में करीब दो महीने तक यातायात पूरी तरह से बंद था। इसके बावजूद पिछले सात महीने में यहां 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क हादसों में 33 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। सड़क पर लगातार हो रहे हादसों व दुर्दशा को देखते हुए सुंडाराम ट्रस्ट ने हाइवे के किनारे जानेलवा सड़क के होर्डिंग लगवाए थे। ----------------------------------------- जून महीने में ही यह रोड स्टेट हाइवे घोषित हुआ है। रोड को फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। फिलहाल रोड की हालत बेहद खराब है। फोरलेन की प्रक्रिया पूरी होने तक समय लगेगा। तब तक इसे सुचारू करने के लिए 4 करोड़ का अस्टिमेट बनाया गया है। जिसमें नारनौल से आकोदा तक  पेचवर्क कराया जाएगा। सोमदत, एसडीओ, पीडब्ल्यूूडी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें