वाहन चालक को मास्क लगाती पुलिस।
- फोटो : AMAR UJALA
पुलिस ने कोरोना वायरस के बचाव के चलते शहर में लॉकडाउन के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए नया तरीका निकाला है। पहले वाहन चालक का चालान काटा जा रहा है और उसके बाद उन्हें मास्क व सेनीटाइजर भी भेंट किया जा रहा है ।
बता दें कि शहर के चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने व अनुसाशन का पालन करने की सीख दे रहे हैं। सीआईए पुलिस टीम व पुलिस थानों की टीम ने चालन काटने में जुटी हुई है और लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
अति आवश्यक काम होने पर ही निकले घर से : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों में रहकर ही सुरक्षित रहें। फिलहाल सुरक्षा ही बचाव है। बिना किसी काम के बेवजह घरों से ना निकले अन्यथा बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से कठोर कार्रवाई की जाएगी। झज्जर सीआईए प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए जिला में लोक डाउन लगाया हुआ है । नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा रही है। लोगों को पुलिस की तरफ से मास्को व सैनिटाइजर भी बांटे जा रहे हैं।