फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के पास विवाह समारोह में गुरुग्राम के युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिले के बादली के गांव सौंधी में एक विवाह समारोह में गुरुग्राम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या उसके दामाद ने की और फिर अपने दूसरे ससुरालियों को मारने के लिए गुरुग्राम पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम के गांव खांडसा निवासी गंगाजीवन उर्फ दीपक पुत्र खजान अपनी भतीजी की ससुराल गांव सौंधी में विवाह समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह में ही भतीजी के पति उमेश उर्फ बंटू ने किसी बात को लेकर दीपक पर गोली दाग दी। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं हत्या करने बाद उमेश मृतक के गांव खांडसा (गुरुग्राम) पहुंच गया। यहां पहुंचकर उसने अपने रिश्तेदारों के मकान का दरवाजा खटखटाया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। उमेश ने उनके घर के बाहर पहुंचकर ललकारा तो परिवार वालों ने दरवाजा नहीं खोला और पुलिस बुलाने की चेतावनी दी तो वह भाग गया। मृतक दीपक के भतीजे माइकल पुत्र बलवान सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर संपर्क करके पता लगाया तो पता लगा कि उसके चाचा गंगा जीवन उर्फ दीपक की उमेश ने हत्या कर दी है और लाश लॉर्ड कृष्णा हॉस्पिटल फरुखनगर में रखी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल और गांव सौंधी में घटनास्थल पहुंचकर तहकीकात शुरू की। गुरुग्राम के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गयागया । ---------- मृतक गंगाजीवन उर्फ दीपक के भतीजे माइकल की शिकायत पर सौंधी गांव के उमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उमेश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। --इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, एसएचओ, बादली 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें