फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडीकल एसोसिएशन के डॉक्टर्स की हड़ताल, मरीज परेशान

विज्ञापन
झज्जर के सामान्य अस्पताल में प्रदर्शन करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सिविल मेडीकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने मगंलवार को अवकाश लेकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। जिससे जिले भर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। सामान्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की जांच गिरावड़ मेडिकल कॉलेज के कुछ चिकित्सक रहे हैं। हरियाणा सिविल मेडीकल एसोसिएशन की जिला प्रधान डॉ ममता चहल ने बताया कि सभी डॉक्टर अपनी मांग को लेकर को आगामी 14 जनवरी को राज्यव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। उन्होने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगों को मानने की बात कही है और उन्होंने आश्वासन दिया है, कि उनकी तमाम मांगों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके विभिन्न मांगों में स्पेशलिस्ट केडर जो कि कई वर्षों से चल रहा है, उसका प्रपोजल ठीक नहीं है व प्रपोजल सरकार को भेजा गया है। जिस पर सरकार ने बातचीत करने की बात कही है। वहीं एसएमओ की सीधी भर्ती को लेकर हरियाणा सिविल मेडीकल एसोसिएशन लामबंद था और नहीं चाहता था कि सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती करें, क्योंकि ऐसे में सीधी भर्ती करने से काफी प्रतिभा हैं जिनको मौका मिलना चाहिए था उन्हें मौका नहीं मिल पाता है। इस पर भी सरकार ने सहमति जताई है और आश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पीजी पॉलिसी का कोटे के तहत 40 प्रतिशत सीटें सरकार ने कर रखी थी। वह लागू करनी चाहिए क्योंकि पीजी पॉलिसी के तहत जो डॉक्टर 3 से 5 वर्ष तक देहात व ग्रामीण क्षेत्र में नौकरी करता है। उसे पीजी पॉलिसी के तहत सरकार की ओर से काफी सुविधाएं दी जाती है , जो कि करीब 3 साल से बंद कर रखी है। उन्होंने बताया कि सरकार यदि उनकी बात मानती है तो हरियाणा मेडीकल एसोसिएशन हड़ताल पर नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक उनकी बातों को मानने की बात स्वास्थ्य मंत्री की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें