सामान्य अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन ।संवाद
- फोटो : Amar Ujala
झज्जर। शहर के सामान्य अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां पर लोग मास्क का तो इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बार-बर सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए लोगों को आह्वान कर रहे हैं लेकिन अपनी बारी पहले आने के चक्कर में लोग धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं।
झज्जर के सामान्य अस्पताल में दूसरे जिलों से भी कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए झज्जर पहुंच रहे हैं। जिले के साथ लगते अन्य जिलों में विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक भी सुबह ही वैक्सीन लगवाने के लिए सामान्य अस्पताल पहुंच रहे हैं।
---------
लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बनाए गए टीकाकरण के अंदर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए बार-बार लोगों को कहा जा रहा है। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से परेशानी आ रही है - डॉ कनिका मलिक, एसएमओ, झज्जर।