फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्न अवस्था में मिला बिरहोड़ गांव के ग्रामीण का अधजला शव तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नग्न अवस्था में मिला बिरहोड़ गांव के ग्रामीण का अधजला शव, तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज - शुक्रवार रात वारदात को दिया अंजाम पुलिस जांच शुरू संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। बिरहोड़ गांव में एक व्यक्ति का अधजला व नग्न अवस्था में शव मिला है। शुक्रवार की रात को वारदात को अंदाम दिया गया है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन युवकों पर उसके पति को मारने व जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी के बयान पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची साल्हावास पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सुरेंद्र की हत्या के पीछे क्या कारण रहे। जानकारी के अनुसार बिरहोड़ गांव निवासी मोनिका पत्नी सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी शादी सुरेंद्र (42) निवासी गांव बिरहोड़ के साथ वर्ष 2002 मे हुई थी। जिससे उसको दो बच्चे हैं उसका कहना है कि शुक्रवार की शाम समय करीब 7 बजे वह बस अड्डा दूध लेने के लिए गई थी। उस समय पंचायती जमीन के पास पति सुरेंद्र व कृष्ण पुत्र टेकाराम, अनिल पुत्र सुमेर, सुभाष पुत्र चंद्रसिंह निवासी बिरहोड़ शराब पी रहे थे। जब उसने अपने पति को घर आकर खाना खाने के लिए कहा तो सुभाष ने कहा कुछ देर में घर आ जाएंगे। उसके बाद वह घर आ गई। जब उसका पति 9 बजे तक घर पर नहीं आया तो वह देखने के लिए अड्डे की तरफ गई, लेकिन पति कही दिखाई नहीं दिया और वह घर आकर इंतजार करती रही। शनिवार की सुबह उसे पता चला की पति सुरेंद्र का जली अवस्था में शव गांव की पंचायती जमीन में पड़ा हुआ है। मोनिका का आरोप है कि पति को अनिल, सुभाष, कृष्ण निवासी बिरहोड़ ने जला कर मारा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिए के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मौका मुआयना करने के बाद साल्हावास पुलिस थाना प्रभारी, मामले के जांच अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। --------- हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकरण दहिया, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें