अंबाला। लॉक डाउन का फायदा आमजन बेशक न उठा पा रहे हों, लेकिन इसका फायदा शराब के अवैध कारोबारी धड़ल्ले से उठा रहे हैं। गली-मोहल्लों में खुली अवैध शराब की दुकानों पर 300 की बोतल 500 में और 500 की बोतल 750 रूपए में मिल रही है। प्रशासन व पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए यह खेल जोरों-शोरों से चल रहा है। लॉक डाउन का भरपूर फायदा शराब के अवैध व्यापारी उठा रहे हैं। शराबियों को बिना रोक-टोके के शराब पीने को मिल रही है, यह नजारा छावनी के कच्चा बाजार, आलू गोदाम, राय मार्किट, रेलवे कॉलोनी, फुटबॉल चौक, लालकुर्ती बाजार, सुभाष कॉलोनी, एकता विहार चौक, मिल के पीछे कुछ हिस्सेl
कसा जाएगा शिकंजा
लॉक डाउन को लेकर शराब के सभी ठेके बंद किए गए हैं। अगर कहीं कोई व्यक्ति शराब बेचने का अवैध धंधा कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। राम कुमार, डीएसपी कैंट।