फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तीन घंटे तक घेरा लघु सचिवालय का गेट

विज्ञापन
हिसार सचिवालय में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
-प्रदर्शनकारी किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका माई सिटी रिपोर्टर हिसार। संयुक्त मोर्चा के आहवान पर किसान संगठनों ने सोमवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। केंद्र सरकार पर मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए विश्वासघात दिवस मनाया। किसान करीब तीन घंटे लघु सचिवालय के गेट पर डटे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संयुक्त मोर्चा ने 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस मनाने का एलान किया था। जिसके तहत सोमवार को किसान प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने मुख्य द्वार को बंद करा दिया।जिसके बाद प्रदर्शनकारी किसान पुतला लेकर गेट पर ही बैठ गए। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष शमेशर सिंह नंबरदार ने कहा कि किसान आंदोलन खत्म करने के समय कुछ मांगों पर सहमति बनी थी। जिसमें किसानों पर बने सभी केस खत्म करने पर फैसला हुआ था। प्रदेश सरकार ने अब तक इन मुकदमों को वापस नहीं लिया है। एमएसपी तय करने के बारे में भी अब तक काम नहीं किया गया। किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वालों को मुआवजा देने के लिए अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। किसान सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेता रहे हैं। 7 फरवरी को करनाल में सीएम आवास का घेराव करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें