फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 की झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, 40 से अधिक झुग्गी जली

विज्ञापन
आग में जला सामान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेक्टर 16-17 की झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग, 40 से अधिक झुग्गी जली - आग के दौरान झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडर भी फटे, जिससे भड़की आग माई सिटी रिपोर्टर हिसार। सेक्टर 16-17 में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में वीरवार दोपहर बाद करीब सवा 3 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई और वहां बनी करीब 40 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर भी फट गए, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन उससे पहले झुग्गियां और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार किसी एक झुग्गी में महिला खाना आदि बनाने का काम करने लगी तो अचानक आग झोपड़ी में लग गई। इसके बाद उसने आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालना शुरू किया, लेकिन वह पूरा सामान भी नहीं निकाल पाई और घास-फूस आदि से बनी झोपड़ी में आग भड़क गई। इसके बाद तो एक झोपड़ी से दूसरी और दूसरी से तीसरी करके सभी झुग्गियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सिलिंडर फटे तो आग और ज्यादा भड़कती गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार ललित कुमार जाखड़ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक भी बीच-बीच में से उठते धुएं के कारण दमकल की गाड़ियां आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास कर रही थीं। आसमान में उठा धुआं आग इतनी भयंकर थी कि उसका धुआं आसमान में इतना ऊंचा उठा जो पूरे शहर में दिखाई दे रहा था। पूरी झुग्गी-झोपड़ियां घास-फूस, लकड़ियों से बनी होने के कारण आग जल्दी भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की तीन गाड़ियां भी आग पर करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद काबू पा सकीं।
विज्ञापन

आग में जला सामान और उठता हुआ। - फोटो : Amar Ujala
आग में जला सामान और उठता हुआ।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद झोपड़ियों में रहने वाली महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
मौके पर मौजूद झोपड़ियों में रहने वाली महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें