सगाई की अंगूठी पहनतीं पूनम मालिक।
- फोटो : Amar Ujala
ओलंपियन पूनम मलिक ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुनील ख्यालिया से की सगाई
- उमरा गांव स्थित पूनम मलिक के आवास पर हुई सगाई, 9 मार्च की है शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी।
ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी देश की चर्चित हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूनम मलिक ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुनील ख्यालिया से रविवार को सगाई की है। उमरा गांव स्थित पूनम मलिक के आवास पर दोनों परिवारों ने एक सादे समारोह में सगाई की रस्मों को पूरा किया।
पूनम मलिक ने बताया कि यह अरेंज मैरिज है और परिवार के आशीर्वाद से उन्हें मिस्टर राइट मिला है। पूनम मलिक स्वयं दिल्ली आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और सुनील ख्यालिया की तैनाती श्रीनगर में है। पूनम मलिक की शादी 9 मार्च को गांव उमरा में ही होगी। पूनम मलिक व सुनील ख्यालिया को आशीर्वाद देने गांव उमरा में पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह व उनकी पत्नी कृष्णा संपत भी पहुंचे और दोनों को आशीर्वाद दिया।
बॉक्स
जानी-मानी हॉकी स्टार
रियो ओलंपिक 2016 में दमदार खेल दिखाने वाली पूनम मलिक देश की जानी-मानी हॉकी स्टार हैं। सगाई समारोह के बाद पूनम मलिक ने बताया कि शादी के बाद भी पूरा फोकस हॉकी पर रहेगा। हालांकि शादी के बाद जीवन में कुछ बदलाव जरूरत आते हैं, लेकिन अपने खेल को लेकर वह पूरी तरह गंभीर रहेंगी। पूनम मलिक के मंगेतर सुनील ख्यालिया हिसार जिले के गौरछी गांव के निवासी हैं और सीआइएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।