फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची 56900 वैक्सीन इनमें जिले के लिए 21000

विज्ञापन
वैक्सीन के साथ सीएमओ डॉ रत्ना भारती व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में पहुंची 56900 वैक्सीन इनमें जिले के लिए 21000 संवाद न्यूज एजेंसी हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास वीरवार सुबह 56900 कोरोना वैक्सीन पहुंच चुकी है। इनमें से 21000 वैक्सीन जिले के लिए है। जानकारी के अनुसार बाकी 6 जिलेे भी वैक्सीन लेने के लिए भी हिसार पहुंच गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इनमें से 1020 वैक्सीन मिल्ट्री के स्वास्थ्य कर्मचारियोंं को दी जाएगी और करीब 20 डेज सेंट्रल कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके बाद 20,000 डोज में से 18000 डोर इस्तेमाल की जा सकेगी। यह डोज चिन्हिहित टीकाकरण सेंटरों पर भेजी जाएगी। हमारी प्राथमिकता यह रहेगी कि पहले केवल नौ हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही टीकाकरण किया जाए, ताकि दूसरी खेप आने तक इन्हीं लोगों को 28 दिन बाद दूसरा टीकाकरण समय पर किया जा सके। यदि हमारेेे पास वैक्सीन की दूसरी खेप भी आती है तो उसकेेे बाद ही बाकी स्वास्थ्य कर्मचारियों को चुना जाएगा। वही वैक्सीन आने तक गाड़ी में सवार स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य एक तरह से जीपीएस के जरिए लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ जुड़े रहे, ताकि किसी तरह की अनहोनी हो तो उससे समय पर निपटाया जा सके। इसके अलावा विभाग की टीम के साथ करीब 12 पुलिसकर्मी भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें