ऑटो सवार आरोपी दोनों युवकों ने पहले से ही बना रखी थी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार।
ऑटो सवार दो युवकों द्वारा एक युवती का अपहरण करने के मामले में डीएसपी भारती डबास ने वीरवार सुबह 10:30 बजे महिला थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान डीएसपी भारती डबास ने खुलासा किया कि ऑटो में सवार दोनों युवकों ने पहले से ही योजना बना रखी थी वही इस समय सर्दी का भी मौसम है इसलिए ज्यादातर ऑटो चालक ऑटो में काले या रंग बिरंगे पर्दे लगाते हैं। ऐसे में पहचानना मुश्किल हो जाता है की ऑटो चालक ने ऑटो में सवारी बिठाई हुई है या किसी गलत वारदात को अंजाम देनेे की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आमजन को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इसी तरह इन दोनों आरोपी ऑटो चालकों ने योजना के तहत एक युवती का अपहरण किया था। मगर वह अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सके, क्योंकि इसी बीच वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल दोनोंं युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।