टीम द्वारा कब्जे में लिए गए सिलिंडर।
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने गोदाम में कार्रवाई कर 81 सिलिंडर किए जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कार्रवाई करते मिर्जापुर रोड पर स्थित ज्योति नगर में एक कबाड़ी के गोदाम में सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम के साथ सदर थाना पुलिस व खाद्य आपूर्ति अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने यहां कार्रवाई करते हुए 81 घरेलू व कर्मिशयल सिलिंडर जब्त किए। इसके अलावा टीम ने यहां से अन्य सामान व गाडियों को भी कब्जे में लेकर गोदाम मालिक को हिरासत में लिया। गोदाम मालिक के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।