हिसार। धुंध के कारण टकराये वाहन।
- फोटो : Amar Ujala
धुंध के चलते कई वाहन आपस में टकराए, कोई हताहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एयरपोर्ट के पास वीरवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट तक नहीं पहुंची, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बतादें कि हादसे के दौरान सबसे पहले रूई से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी। इस दौरान उसके पीछे आ रही फतेहाबाद डिपो की किलोमीटर स्कीम की एक बस टकरा गई। इस बस के पीछे दिल्ली निवासी एक युवक की कार टकरा गई। इस गाड़ी के पीछे - पीछे आ रहा एक ट्रक कार से टकरा गया। किलोमीटर स्कीम की ये बस हिसार से गुरुग्राम जा रही थी। कार चालक मनप्रीत दिल्ली का रहने वाला है। वह पंजाब के अबोहर से दिल्ली में अपने घर जा रहा था। मामले में मलगेट थाना पुलिस ने बताया कि ये हादसा धुंध के कारण हुआ है। धुंध के बीच दृश्या 50 से 60 मीटर की थी।