एयरपोर्ट के पास पलटी किलोमीटर स्कीम की बस
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हिसार एयरपोर्ट रोड पर आज सुबह करीब 11 बजे हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 20 से 25 सवारियों में से कुछ को चोट पहुंची है। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।