हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस, ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala
लकड़ियों से लोड खड़े ट्रक में टकराई पंजाब रोडवेज की बस, कई सवारियां घायल
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सिरसा रोड पर रविवार रात करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
दरअसल रात करीब 12 बजे सिरसा रोड पर लकड़ियों से भरे एक खड़े ट्रक में पंजाब रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 17 लोग घायल हो गए। घायल सभी लोगों में से कुछ को नागरिक अस्पताल और कुछ को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।