फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावलवास में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हिसार। जिले के गांव रावलवास में एक युवक की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम शुक्रवार रात को दिया। सुबह गांव में युवक का शव बरामद हुआ तो वारदात का खुलासा हुआ। नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतक जगविंदर उर्फ काला के परिजनों ने बताया कि जगविंदर शुक्रवार रात गांव में ही घर के पास बनी एक डेयरी में हुक्का पीने गया था, लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। इसके बाद सुबह उसका शव गांव में घर के पास बरामद हुआ। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वही एसपी बलवान सिंह राणा भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें