वह डंपर जिससे टकरा कर बाइक क्षतिग्रस्त हुई।
- फोटो : Amar Ujala
डंपर से टकराकर बाइक सवार दो की मौत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नारनौंद।
देर रात ढ़ाणी कुम्हारान के पास सिसाय निवासी दो युवक राजेश व संदीप किसी काम से सिसाय से राजपुरा जा रहे थे। रास्ते में ढ़ाणी कुम्हारान के पास रोड़ पर एक डंपर रोड़े से भरा खराब हो गया था। जिसकी टक्कर सीधी खड़े डंपर में जा लगी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।