फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से फौज से सेवानिवृत्त हवलदार और उसकी पत्नी की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पड़ा शव। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हिसार। कैंट के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में फौज से सेवानिवृत्त हवलदार और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव कब्जे में लिए और नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार करीब 6 माह पूर्व फौज से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त मूल रूप से कापड़ो गांव निवासी, फिलहाल हिसार कैंट की हनुमान कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र अपनी 35 वर्षीय पत्नी मुकेश के साथ हर रोज की तरह सैर पर जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक कैंटर ने हिसार कैंट में अचानक उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर की चपेट में आने से दो अन्य भी घायल हुए। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक जितेंद्र व मुकेश के एक बेटा व एक बेटी हैं। वह भी हर रोज सैर पर जाते थे, लेकिन आज किसी कारण से वह उनके साथ नहीं थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कैंटर जिससे दुर्घटना हुई। - फोटो : Amar Ujala
वह कैंटर जिससे दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें