बाड़ो पट्टी टोल के समीप धरना देते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
पिपली जा रहे किसानों को पुलिस ने टोल पर रोक, किसान वहीं बैठे धरने पर
हिसार।
पीपली में आयोजित होने वाली किसान रैली के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों किसान रवाना हुए, लेकिन जिला पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। किसानों ने आगे जाने का रास्ता ने दिखाई दिया तो उन्होंने वहीं बैठ कर धरने देने शुरू कर दिए। लगभग 600 700 किसान जब बाड़ोपट्टी टोल से गुजरने लगे तो पुलिस ने किसानों को वहीं पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस पर किसानों ने टोल के पास ही धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
दूसरी ओर भाटोल जाटान व भाटोल रांगड़ान के किसानों की नारनौंद उपमंडल कार्यालय के सामने नारनौंद पुलिस ने बस की चाबी निकल ली। गुस्साए किसानों ने उपमण्डल कार्यालय के बाहर धरना लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी शुरू।
किसानों ने पुलिस प्रशासन पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए। किसानों का कहना था कि हम शांतिपूर्वक धरना देने जा रहे थे, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। सरकार कुछ भी करे किसान झुकने वाले नहीं हैं।