फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद और अमृतसर के बीच कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए रेलवे ने हैदराबाद और अमृतसर के बीच कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पार्सल ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में होगा। ट्रेन में अंबाला से भी सामान का लदान व उतरान किया जा सकेगा। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि जरूरी वस्तुुओं की सप्लाई के लिए पार्सल ट्रेनों को चलाया जा रहा है ताकि देश के दूसरे हिस्सों में आवश्यक सामन की सप्लाई सुचारू रूप से हो सके। इसी कड़ी में एक बार फिर कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया है। यह ट्रेन हैदराबाद-अमृतसर-हैदराबाद के बीच आवागमन करेगी। इससे पहले भी अंबाला मंडल ने नंगलडैम-चंगसारी असम और बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना के बीच पार्सल ट्रेन चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें