जीबीयू में नए कुलपति डॉ आर के सिन्हा के पदभार ग्रहण करने पर स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
- फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार सिन्हा ने ने नए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रोफेसर रविंद्र दिल्ली टेक्नोलॉजी विवि में अप्लाइड फिजिक्स के प्रोफेसर समेत पूर्व में कई उच्च पदों पर रह चुके हैं।
प्रोफेसर रविंद्र के पदभार ग्रहण करने पर अब विश्विद्यालय के काफी समय से अटके कई कार्य सुचारू हो पाएंगे। जिनमें जीबीयू की कॉलेजों से सम्बद्धता और विश्विद्यालय में कम पड़ रही कक्षों की संख्या के लिए कक्षों का बनाया जाना प्रमुख कार्य बचे हैं।
प्रोफेसर रविंद्र को मंडलायुक्त और जीबीयू के निवर्तमान कुलपति सुरेंद्र सिंह के स्थान पर शासन ने नियुक्त किया है। मंडलायुक्त पर चूंकि जीबीयू कुलपति का अलग से प्रभार था, इसलिए शासन ने प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा की नियुक्ति की है। सुरेंद्र सिंह को पूर्व कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ समय के लिए कुलपति बनाया गया था।
प्रोफेसर रविंद्र आईआईटी खड़गपुर से 1984 में बीटेक किया था। वहीं, 1990 में आईआईटी दिल्ली से फाइबर ऑप्टिक्स एंड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन में पीएचडी की है। उन्होंने 1991 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू में पोस्टिंग के दौरान कई रिसर्च किए हैं। इसके पूर्व वह बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी, एनआईटी हमीरपुर, देल्ही कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा वह सीएसआईआर-सीईईआरआई पिलानी में भी निदेशक के तौर पर रहे हैं। उन्होंने रिसर्च के क्षेत्र में बहुत काम किया है। अब तक 350 तक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए हैं।
---
संदीप वर्मा