फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा विधानसभा से कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने वायदे के अनुसार प्रदेश में महिलाओं को विधानसभा चुनाव में उतारना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को चुनावी घोषणा में नोएडा में महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक को उतारा है। हालांकि कांग्रेसमें अंदरूनी प्रत्याशी घोषित होने के बाद विरोध होना शुरू हो गया है और उन्हें बाहरी बताया जा रहा है। नोएडा विधानसभा पर कांग्रेस के 22 पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था लेकिन प्रदेश महासचिव कांग्रेस प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी सीट आवंटित करते हुए नोएडा विधानसभा सीट पर महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक उतारते हुए अपना वादा पूरा करना शुरू कर दिया है। उनका बस पति वार को दिल्ली से नोएडा आते हुए कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। हालांकि कांग्रेसियों में पंखुड़ी पाठक के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अंतर कलह शुरू हो गया है और कहा कि लंबे समय से कांग्रेश की सेवा करते आ रहे कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर उनके साथ भेदभाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें