फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनकौर में चल रहा था बिना मान्यता स्कूल, भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दनकौर में चल रहे बिना मान्यता के स्कूल को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नोटिस भेजा गया है। स्कूल के बारे में राज्य सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर शिकायत की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर मौके पर स्कूल बंद कराया लेकिन संचालक ने दोबारा से स्कूल खोलना शुरू कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने के लिए अपनी रिपोर्ट दी थी। आईजीआरएस पोर्टल पर दनकौर निवासी कीर्ति देवी पत्नी रमेश शर्मा निवासी ग्राम धनौर ने शिकायत दी थी कि आशू पत्नी दुष्यंत निवासी धनौरी विकास खंड में आशु कांवेंट स्कूल संचालित किया जा रहा है। शिकायत थी कि स्कूल अमान्य रूप से चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने मौके पर निरीक्षण किया तो स्कूल को चलता पाया। बीएसए कार्यालय में दी गई रिपोर्ट में खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को बिना मानक के चलते हुए बताया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने संचालित स्कूल को तत्काल मौके पर ही बंद करा दिया गया। अपनी रिपोर्ट में नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्कूल संचालक इसके बाद भी स्कूल खोल रहे हैं। उन्होंने विभाग से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेद्र सक्सेना ने स्कूल को नोटिस भेज कर स्कूल प्रबंधन से जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जवाब से असंतुष्ट होने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आर्थिक दंड भी लगा सकता है। --- संदीप वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें