प्राधिकरण मुख्य कार्यालय के पास तैनात पुलिस बल।
- फोटो : Amar Ujala
किसान आंदोलन पहरे में प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों द्वारा प्राधिकरण पर घेराव की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्राधिकरण तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।