कुत्ते को डंडा मारने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल, नौ पर केस दर्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार को गली के कुत्ते को डंडा मानने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार को एक गली के कुत्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मामले में मिर्जापुर निवासी लीलावती ने गांव के ही विनोद, ओमपाल, धर्मेंद्र और मनोज पर आरोप लगाया है कि वह उसके घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो उनके ऊपर लाठी, डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया जब उसे इन लोगों बचाने उनके परिजन वहां पर पहुंचे तो उनके उपर भी हमला कर दिया। हमले में वह और उसके परिजन घायल हो गए। वहीं इस मामले में गांव निवासी विनोद ने भी दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनोद का आरोप है कि आतर पाल, सूरजपाल, लीलावती, सोनम और कपिल उसके साथ गाली-गलौज करने लगे गाली देने से मना किया तो पांचो उसके घर में घुस आए तथा लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 2 महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.................