दादरी नगर में कांग्रेस नेता के घर में ही किया नजरबंद
- फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। (संवाद) नोएडा के डीएनडी पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस के पदाधिकारियों को घरों में नजर बंद किया है। दादरी, ग्रेटर नोएङा में कांग्रेस नेताओं के घरों पर पुलिस पहुंची।
शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथरस जाने पर नोएडा के डीएनडी पर कांग्रेस के पदाधिकारियों को एकत्र होने से रोकने के लिए पुलिस ने पदाधिकारियों को घरों में नजर बंद किया है । ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह गुङङू के घर पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुचने से पहले वे दिल्ली निकल गये। वहीं जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी भी दिल्ली नहीं पहुंच पाए। दादरी नगर के रेलवे रोड पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव अशोक पंडित का घर है। वहां पर पुलिस टीम सुबह ही पहुंच गई। कोतवाली में चलने के कहा । जिस पर अशोक पंडित ने कारण पूछा। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने ही घरों पर रहने के लिए कहा। उनके घर पर अशोक पंडित को नजर बंद कर पुलिस टीम बैठ गई । प्रदेश सरकार के जन विरोधी कार्य करने के विरोध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है। उनका कहा कि पुलिस का पहरा घरों पर लगने से परिवार के अन्य सदस्य भी परेशान रहे हैं।