राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा मे जीरो पाइंट पर भारी पुलिस बल तैनात ।
- फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा । राहुल गांधी को हाथरस पीङित परिवार से मिलने के लिए जाने से रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पाइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हर वाहन की जांच के बाद जाने दिया गया।
शनिवार को हाथरस में गैंगरेप पीङित के परिवार से राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर दोपहर 12 बजे से ही ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर एडीसीपी विशाल पांडेय, एसीपी ब्रजनंदन राय के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दिल्ली, नोएङा की ओर से यमुना एक्सप्रेस वे पर जाने वाले हर वाहन की चैकिंग करके जाने दिया जा रहा था। कई थानों के पुलिस बल,पीएसी, फायर ब्रिगेड तैनात रही। पुलिस के अधिकारी ङीएनङी की जानकारी जुटाते रहे।