फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धूममानिकपुर निवासी दिनेश कुमार तोमर (48) पुत्र खेमचंद  कूडीखेडा रोड पर स्थित वेयर हाउस में नौकरी करता था।  बुद्धवार रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।  जी टी रोड पर गाँव धूममानिकपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। जिससे दिनेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को दादरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें