ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में रविवार रात चोरी व लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाश का 68 साल के बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी विष्णु दयाल ने डटकर मुकाबला किया। विष्णु दयाल ने आरोपी को काबू करने के लिए उसके हाथ पर गोली चलाई । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई आरोपी की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । साहस दिखाने वाले बुजुर्ग सुरक्षा करने को पुलिस ने सम्मानित करने की बात कही है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन हरीश चंदर ii बताया कि रविवार की रात ईकोटेक 3 क्षेत्र स्थित कंपनी की पीछे की दीवार फांद कर एक बदमाश लूटपाट व चोरी के इरादे से घुस आया। घटना रविवार रात लगभग 1:00 बजे की है उस दौरान मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी सुरक्षाकर्मी विष्णु दयाल ड्यूटी पर था। विष्णु दयाल ने चोर को रोकने का और आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा, लेकिन आरोपी रुकने के बजाय बढ़ने लगा। ऐसे में सुरक्षाकर्मी को खतरा महसूस हुआ और उसने आरोपी बदमाश को काबू करने के लिए गोली चला दी। पुलिस का कहना है कि बदमाश के एक गोली हाथ में और दूसरी पैर में लगी है। साहसी बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी ने आत्मरक्षा और बदमाश को काबू करने के लिए गोली चलाई थी। पुलिस के बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद से पुलिस बदमाश की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के अन्य साथी की कंपनी से भाग खड़े हुए थे और सभी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। साहस दिखाते हुए बड़ी वारदात को रोकने वाले बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने सम्मानित करने की बात कही है।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में घटनास्थल का मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में घटनास्थल का मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी
पौधों के क्षेत्र स्थित कंपनी में मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
पौधों के क्षेत्र स्थित कंपनी में मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी