फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास करती थी लूटपाट, दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली 21 जनवरी द्वारका नॉर्थ इलाके में महिलाएं लूटपाट को अंजाम दे रही है। महिलाओं ने एक युवक से लूटपाट करने के बाद कार पर सवारा होकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू की और इस मामले में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक महिला पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया गिरफ्तार महिला आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी रीना और नीतू के रूप में हुई है। 19 जनवरी को चिकन की डिलीवरी करने वाला मटियाला निवासी सफीक सेक्टर 14 द्वारका में डिलीवरी करने के बाद वापस जा रहा था। सेक्टर 13 द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास तीन महिलाओं ने उसे घेर लिया और उसके साथ लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर महिलाओं ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और उसके पास से पर्स से दो हजार रुपये निकाल लिए। महिलाएं पर्स को वहीं फेंककर एक कार में सवार होकर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस से तुरंत शिकायत की। जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय स्तर पर छानबीन की। जिसमें पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाली महिलाएं रेवला खानपुर नजफगढ़ की रहने वाली है। महिलाएं सेक्टर 13 द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास लगातार आती है और लूटपाट करती है। इस जानकारी के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में पुलिस टीम ने पीड़ित को अपने साथ लेकर रेवला खानपुर पहुंची। जहां पीड़ित ने दो आरोपी महिलाओं की पहचान की। पुलिस में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक हजार रुपये बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि रीना के खिलाफ मंदिर मार्ग इलाके में उगाही और द्वारका सेक्टर 23 थाना में चोरी का मामला पहले से दर्ज है। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश कर रही है। ------ राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें