फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन लेने का आरोप लगाकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली, 19 जनवरी द्वारका नॉर्थ इलाके में फोन लेने का आरोप लगाकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी उसके पेट में करीब आधा दर्जन चाकू से हमला करने के बाद फरार हो गया। परिवार वालों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है। घायल युवक की पहचान जेजे कालोनी सेक्टर 16 द्वारका निवासी अजय के रूप में हुई है। पीड़ित गाड़ियों में हेल्पर का काम करता है। अजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह अपनी मां लीलावती और भाई बबलू के साथ घर में मौजूद था। रात करीब साढ़े आठ बजे इलाके का रहने वाला दीपक अपने माता पिता के साथ उसके घर पर आया। दीपक ने अजय से कहा कि कल रात में तुमने जो फोन लिया था उसे वापस कर दो। अजय ने कोई फोन नही लेने की बात कही। इस बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी। दीपक ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह पांच बार जेल जा चुका है और फिर जेब से चाकू निकाल लिया और अजय के पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। अजय के भाई ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने अजय को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने अजय का बयाद दर्ज किया। पुलिस दीपक की तलाश में छापेमारी कर रही है। --------- राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें