फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला को चॉक कर एक शख्स के साथ लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली 18 जनवरी मोहन गार्डन इलाके में बदमाशों ने एक शख्स का गला चॉक कर लूटपाट कर भागने लगे। पीड़ित ने लोगों की मदद से एक नाबालिग को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नाबालिग के निशानदेही पर आरोपियों की पहचान कर नाबालिग समेत दो बदमाशोें को दबोच लिया। पुलिस एक बदमाश के कब्जे से पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार एक बदमाश की पहचान ककरौला निवासी मनसुख ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि पकड़े गए दो नाबालिग चौदह और पंद्रह साल के हैं। 16 जनवरी की रात सिलाई का काम करने वाला राकेश(49) बाजार से खरीदारी करने के बाद विपिन गार्डन अपने घर जा रहा था। रास्ते में दो बदमाशों ने पीछे से उसका गला दबा दिया जबकि दो युवक सामने से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। एक बदमाश उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और भागने लगा। पीड़ित का शोर सुनकर आस पास मौजूद लोगों ने 15 साल के बदमाश को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ करने के बाद वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान की और फिर दबिश देेकर 14 वर्षीय नाबालिग और बाद में मनसुख ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बदमाश नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। ------- राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें