फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात के जरिए यात्रियों को विदेश भेजने वाले दो एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली, 17 जनवरी फर्जी कागजात के जरिए विदेश भेजने का धंधा जारी है। आईजीआई थाना पुलिस ने एक यात्री को फर्जी कागजात के जरिए विदेश भेजने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। एजेंट यात्रियों से 16 लाख रुपये लेकर उन्हें कनाडा का फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस यात्री को 9 जनवरी को उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह विदेश जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचा था। पुलिस यात्री के निशानदेही पर दोनों एजेंटों को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त संजय त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार एजेंटों की पहचान कौल, मोहल्ला मिया का, कैथल हरियाणा निवासी जोगिंदर सिंह(53) और गांव उस्मानपुर, कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी सुरजीत सिंह(53) के रूप में हुई है। दोनों ग्रामीण क्षेत्रों में बतौर एजेंट का काम करते हैं और विदेश जाने के इच्छुक गरीब लोगों के लिए अपने सहयोगियों की मदद से फर्जी वीजा और पासपोर्ट का इंतजाम करते हैं। 9 जनवरी को एयरलाइंस के कर्मचारियों ने दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट के इमीग्रेशन पर पहुंचे एक यात्री कैथल हरियाणा निवासी कुलदीप को पकड़ा। उसके पास से कनाडा का एक फर्जी वीजा मिला। वीजा में सुरक्षा विशेषताएं नहीं थी। अधिकारियों ने कुलदीप को आईजीआई एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया। पुलिस फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि उसने 16 लाख रुपये देकर जोगिंदर सिंह नाम के एजेंट से वीजा का इंतजाम किया था। उसने बताया कि 8 जनवरी को जोगिंदर उसके साथ ही एयरपोर्ट पर आया था। वह फिलहाल आस पास ही होगा। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए यात्री और उसके परिवार से बातचीत करता है। पुलिस तकनीकी जांच कर अगले दिन एजेंट जोगिंदर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जोगिंदर ने बताया कि वह एजेंट सुरजीत और अन्य एजेंटोें की मदद से फर्जी वीजा का इंतजाम करता है। पुलिस जोगिंदर को सात दिन के रिमांड पर लेने के बाद अन्य एजेंटों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम कैथल और कुरुक्षेत्र में दबिश दी और तकनीकी जांच की मदद से रविवार को सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंटों का नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। पुलिस धंधे के मास्टर माइंड की तलाश में जुटी है। ------- राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें