फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात के जरिए विदेश भेजने वाले दो एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए लोगों को विदेश भेजने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। 9 जनवरी को एक यात्री दुबई जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। जांच के दौरान उसके पास से कनाडा का एक फर्जी वीजा मिला था। यात्री ने पूछताछ में बताया की एजेंटों ने 16 लाख रुपए लेकर उन्हें कागजात मुहैया करवाया था। पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर दोनों एजेंटों को भी धर दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें