फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस बैरीकेड में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में नाइट कर्फ्यू के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस बैरीकेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैरीकेड पर तैनात एक हवलदार घायल हो गया। कार रोकने के बजाए आरोपी चालक कार को बैक कर भगाने लगा। इस दौरान कार के चपेट में आकर बाइक पर गश्त कर रहा एक सिपाही और गार्ड घायल हो गया। कार चालक वहां से भागने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर रोक लिया। पुलिस ने कार चला रहे युवक के साथ साथ उसमें सवार दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम विहार ईस्ट थाने में तैनात एएसआइ धर्मचंद अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार रात डिस्ट्रिक्ट पार्क के सामने फुटओवर ब्रिज के पास बैरीकेड लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। नाइट कर्फ्यू होने की वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। रात डेढ़ बजे पीरागढ़ी की ओर से एक तेज रफ्तार आई 10 कार आई और बैरिकेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बैरिकेड के पीछे खड़े हवलदार बाबुलाल को चोट लगी। इसके बाद चालक कार को बैक कर भागने की कोशिश की और इस दौरान बाइक पर गश्त कर रहे सिपाही राजेंदर भी जख्मी हो गया। बाइक में टक्कर लगने से कार का पिछला बंपर गिर गया। तेज आवाज सुनकर फुटओवर ब्रिज पर तैनात गार्ड भी आया और पुलिसकर्मी के साथ मिलकर कार चालक को काबू करने के प्रयास किया। इस दौरान गार्ड अरविंद भी घायल हो गया। इसके बाद चालक यू टर्न कर कार को लेकर पीरागढ़ी की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रही गाड़ी को रोककर उनकी मदद से कार का पीछा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने कार को मंगाेलपुरी फ्लाइओवर पर रोकने में कामयाब हो गए। कार में चालक के अलावा दो और लोग सवार थे। कार चालक की पहचान रोहिणी निवासी अमित के रूप में हुई। आरोपियों ने नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने कार में सवार अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान रोहिणी निवासी सुमित और संजय के रूप में हुई है। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें