फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के जिम को खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जिम को खोलने की मांग की नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के बंद पड़े जिम खोलने की मांग की है। इसे लेकर बिधूड़ी ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गयाा है कि दिल्ली के बाजार खुल गए, साप्ताहिक बाजारों पर लगी रोक भी हटा ली गई है और दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति मिल गई है। ऐसे में जिम को खोलने पर लगी पाबंदी भी हटा ली जानी चाहिए। पत्र में बिधूड़ी ने यह भी कहा है कि जिम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। राजधानी के लोगों की ओर से इन जिमों को खोलने की मांग लगातार की जा रही है। कई लोगों ने संपर्क कर यह आग्रह किया है कि है कि गाइडलाइन जारी कर जिम खोलने की इजाजत मिलनी चाहिए। जिम चलाने वालों का भी यह कहना है कि उनके जिमों में एयरकंडीशन और हवा के वेंटिलेशन की पुख्ता व्यवस्था की गई है।मास्क, सेनेटाइजर, दस्ताने का भी प्रबंध किया गया है। सरकार इन जिमों को खोलने का समय और यहां आने वाले लोगों की संख्या निर्धारित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें