अंबाला सिटी। सब्जी विक्रेता रेहड़ी वाले सुरेश कुमार की जेब से जबरदस्ती पैसे निकाल लिए गए। छावनी राम मंदिर के पास तीन अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार शाम की घटना के बाद झपटमार उसे घक्का देकर भाग गए। हाउसिंग बोर्ड चौकी में दी गई शिकायत के आधार पर स्नचिंग का केस दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान के लिए आवागमन के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के अलावा सीआइए और साइबर सैल की मदद ली जा रही है। दीना की मंडी के सुरेश के मुताबिक वह सब्जी बेचता है। शाम करीब सात बजे सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। राम मंदिर के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। दो ने उसकी बाजू पकड़ ली जबकि तीसरे ने जेब से 1500 रूपये निकाल लिए।
----------