फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड: आरोपियों पर एनएसए की तैयारी में जुटी खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जीतगढ़ी में जहरीली शराब से छह लोगों की मौत के बाद से ही आरोपियों पर शिकंजा कसने में जुटी पुलिस अब उन पर एनएसए लगाने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, अभी तक दो आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर हैं और 13 आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल जा चुके हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में गत आठ जनवरी को जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, १९ लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें जनपद के अलावा अन्य जनपदों के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। मामले में मृतक सतीश के भाई देवी प्रसाद ने गांव निवासी कुलदीप, मुकेश, यादराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान कपिल, सुधीर, यशवीर, कुलदीप, नीरज सिरोही, अंकुर, मिंकू, टिंकू, कालू उर्फ सुरेंद्र, माया देवी, प्रदीप, भगवत, किशन को भी आरोपी बनाया था। मामले में पुलिस १३ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, आरोपी प्रदीप की मौत हो गई है। जहरीली शराब की खेप जीतगढ़ी पहुंचाने के मुख्य आरोपी खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसिफपुर नगलिया निवासी मिंकू और टिंकू पर २५-२५ हजार के इनाम की घोषणा की जा चुकी है। पुलिस आरोपी भाईयों की तलाश में अभी भी खाक छान रही है। जीतगढ़ी में छह लोगों की जान लेने के आरोपी अवैध शराब के कारोबारियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने में लगा हुआ है। अब पुलिस आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी में जुटी है। कोट - आरोपियों पर जल्द ही गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार चल हेै दोनों आरोपी भाईयों को भी दबोच लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें