जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपते जजपा नेता तैयब हुसैन।
- फोटो : Amar Ujala
पंचायत राज मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा की गई घोषणाओं पर जल्द होगा अमल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हाल में नूंह खंड के गांव घासेड़ा व पुन्हाना खंड के गांव पैमाखेड़ा पहुंचे प्रदेश के पंचायती राज मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा गांवों के विकास के लिए की गई घोषणा को जल्द पूरा कराया जाएगा। जिला प्रशासन मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यों का इस्टीमेट 15 दिन के अंदर मंत्री के दरबार में भेजेगा। नूंह से जजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव तैय्यब हुसैन घासेडिय़ा ने जिला परिषद के सीईओ गजेंद्र सिंह को सभी कार्यों की सूचि सौंपी। नूंह विधानसभा से जजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे तैयब हुसैन ने इन मांगों का पत्र का इस्टीमेट बनाकर 15 दिन के अंदर उनके कार्यलय में भेजा जाएगा। ताकि इन कार्यों के लिए पैसा रिलीज कर विकास कार्य को शुरू किया जा सके। बता इें कि घासेड़ा में तैयब हुसैन की जनसभा के दौरान मंत्री देवेंद्र बबली ने सलंबा, रेवासन, छपेड़ा, बसई, गांगोली, पुन्हाना, पैमाखेड़ा, सिंगार सहित अन्य गांवों के लिए जो मांगें रखी थी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र बबली ने उन सभी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रशासन से जानकारी मांगी है। जजपा नेता तैयब हुसैन ने कहा कि प्रदेश के मंत्री देवेन्द्र बबली जिले के विकास को लेकर गंभीर है। सभी कार्यों का इस्टीमेट की सूचि मांगी गई है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान मेवात जिला परिषद के सीईओ गजेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही सभी कार्यों की सूचि मंत्री के दरबार में भेजी जाएगी।
फोटो :