फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्सी चौराहे से जीवनगढ़ तक जाने वाला मार्ग आज बंद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामघाट रोड स्थित 38वीं पीएसी परिसर में आगमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र के मुताबिक क्वार्सी चौराहे से जीवनगढ़ तक जाने वाले मार्ग पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात पूरी तरीके से बंद रहेगा। इसके अलावा रामघाट रोड पर भी मुख्यमंत्री के आगमन के समय यातायात को बंद किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से भी अपील की है कि वह व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित समय में इस मार्ग का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें