फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की बेटी की मौत के बाद प्रदर्शन की आशंका से सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस की बेटी की मौत के बाद प्रदर्शन की आशंका से सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता ने पंद्रह दिन बाद इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद अब देशभर में आक्रोश का माहौल है, जिसे लेकर लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घटना के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए अनेक संगठन संसद की ओर कूंच करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हर ओर बैरिकेड लगा दिया है। विजय चौक, जंतर-मंतर, संसद मार्ग सहित अन्य रास्तों पर हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। एहतियातन इन इलाकों में पहले से अधिक केंद्र बलों की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। सूत्रों का कहना है कि भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता छोटी-छोटी टुकड़ियों में इंडिया गेट के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। इस प्रदर्शन को रोकने के लिए वाहनों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। बगैर इजाजत के प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं साइबर क्राइम सेल की नजर कुछ लोगों के ट्विटर अकाउंट पर भी है। सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। ऐसे लोगों को लगातार चिन्हित करने का काम जारी है।  ----------------- अभिषेक पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें