फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत जरूरी दस्तावेज चोरी

Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

 दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा की कार का शीशा तोड़कर चोर अंदर रखा लैपटॉप व अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। नारायणा विहार इलाके में सोमवार रात को हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आशंका है कि वारदात को ठक- ठक गिरोह या गुलेल गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर रही है। एक फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उधर, राघव चड्ढा ने इस घटना पर चिंता प्रकट करते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने दिल्ली में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है।  दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय से 28 सितंबर को राघव चड्ढा की कार लेकर उनका कर्मचारी शिवम अग्रवाल नारायणा विहार स्थित अपने आवास के लिए निकले। रात में 9.50 बजे जब उनकी कार नारायणा विहार पहुंची तभी चोरों ने घात लगाकर उनकी कार का शीशा तोड़ा और लैपटॉप ले लड़े।
विज्ञापन


लैपटॉप में महत्वपूर्ण सूचनाएं थीं। इसमें कार्यालय के कई कागजात सुरक्षित थे। घटना के बाद इस मामले की जानकारी तत्काल नारायणा थाना पुलिस को दी गई। बता दें कि ठक- ठक गिरोह व गुलेल गिरोह के सदस्य वारदात को एक ही तरह से अंजाम देते हैं।

दोनों गिरोह के बदमाश कई बार चालक को रोकने के लिए उनका ध्यान भटकाने के लिए टायर पंक्चर होने या कार से धुआं निकलने की बात इशारों में कहते हैं। जैसे ही चालक कार को रोककर बाहर निकलता है, घात लगाकर पहले से आसपास मौजूद बदमाश कार के अंदर से कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


कई बार बदमाश गुलेल से कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस अब दोनों ही गिरोह के सदस्यों की तलाश का दावा कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें