पूर्व महापौर ने आप पार्टी के विधायकों की डिग्री पर उठाये सवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायकों की फर्जी डिग्रियों का आरोप लगाते हुए करोल बाग से भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व महापौर योगेन्द्र चांदोलिया ने कई गंभीर सवाल उठाये हैं। करोलबाग से आप के विधायक रवि पर चुनाव के दौरान डिग्रियों को लेकर दिए गए झूठे शपथ पत्र के खिलाफ दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों की नहीं बल्कि झूठे और आपराधिक लोगों की है। विधायक की फर्जी डिग्री का यह कोई पहला मामला नहीं है, कानून मंत्री रहे जितेंद्र तोमर भी फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। हाल ही में विधायक प्रीति तोमर को भी हाईकोर्ट ने शैक्षिणक योग्यता की गलत जानकारी देने पर नोटिस जारी किया है। उनका आरोप है कि यह मामला इतना गंभीर है कि करोलबाग का चुनाव रद्द होना और आगामी चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है।
--------------------
अभिषेक पाण्डेय