फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5500 बसों में लगेंगे जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार मंगलवार से अपनी बसों मैं नए सिरे से पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने की शुरुआत कर देगी। उपकरणों को हटाकर डीटीसी और क्लस्टर की 5500 बसें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से दुरुस्त की जाएगी। साल के अंत तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है। परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों में सुविधाओं तो बेहतर किए जाने से सफर के दौरान महिलाओं समेत तमाम यात्रिक खुद को अधिक महफूज महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से कार्य की शुरुआत की जा रही है और अगले तीन-चार दिनों में रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस परियोजना को पिछले साल ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी थी। इसके तहत प्रत्येक बस में तीन सीसीटीवी कैमरे, 10 पैनिक बटन और जीपीएस लगाए जाएंगे। परियोजना पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जीपीएस से कॉन्टैक्टलेस टिकट होगा आसान जीपीएस सुविधा विभाग को ऐप-आधारित लाइव बस सूचना प्रणाली के साथ आने में सक्षम करेगी। पहले से ही संपर्क रहित टिकटिंग के लिए एक मोबाइल ऐप पर काम कर रहा है। बसों के आवागमन की टाइमिंग, स्थान और फ्रीक्वेंसी की भी जानकारी सभी बस स्टॉप पर यात्रियों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें