11:05 PM, 19-Jul-2026
ईरान में अस्थिरता बढ़ी, भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया
ईरान में बढ़ती अस्थिरता और संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने रविवार, 20 जुलाई को भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित परामर्श जारी किया। परामर्श में भारतीयों से ईरान यात्रा स्थगित करने और मौजूदा लोगों को अस्थायी रूप से देश छोड़ने को कहा गया है। ईरान में रहने वाले नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए, अभी तक जिन नागरिकों ने पंजीकरण नहीं कराया है, ऐसे तमाम भारतीयों से तुरंत विवरण दर्ज कराने को कहा गया है।
दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से भड़कने के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि अमेरिका ने प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है। इसके बाद ईरान ने शांति समझौते के 14 बिंदुओं को मानने से इनकार कर दिया है।