फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Tension LIVE: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज से पार हो रहे टैंकर, पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण शांति

Fri, 10 Jul 2026 03:11 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पश्चिम एशिया तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:26 PM, 10-Jul-2026

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज से पार हो रहे टैंकर, पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण शांति

अमेरिका और ईरान के बीच हवाई हमलों के बावजूद पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण शांति बरकरार है। ईरान ने कई जगहों पर हमले का दावा किया है, लेकिन अमेरिका ने हमले करने से इनकार किया है। जिससे लग रहा है कि दोनों पक्ष भले ही एक दूसरे पर हवाई हमले कर युद्धविराम तोड़ चुके हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह से लड़ाई नहीं छिड़ी है और दोनों ही पक्ष अब अपनी तरफ से शांति बरतने की कोशिश कर रहे हैं। 

होर्मुज में भी स्थिति तनावपूर्ण लेकिन सामान्य बनी हुई है और होर्मुज से तेल और गैस टैंकरों की आवाजाही जारी है। 7 से 9 जुलाई के बीच जापान के ही 22 टैंकर होर्मुज से निकले हैं। इनके अलावा कई अन्य देशों के टैंकर भी सामान्य रूप से होर्मुज से गुजरे हैं। इससे पता चलता है कि होर्मुज पर ईरान ने नाकेबंदी नहीं की है, जैसा कि उसने चेतावनी दी थी। 

09:43 AM, 10-Jul-2026

ईरान ने कहा उसके दक्षिणी इलाके को निशाना बनाया गया, अमेरिका ने हमले से किया इनकार

ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसके दक्षिणी राज्य बुशहर में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया गया है। वहीं अमेरिका ने हमले की बात से इनकार किया है। 

08:59 AM, 10-Jul-2026

अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने की योजना बना रहा ईरान, इस्राइल के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस्राइल ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि ईरान ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। हालांकि अमेरिका या ईरान की सरकार की तरफ से इन रिपोर्ट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि वॉशिंगटन पूर्व में दावा कर चुका है कि ईरान ने कई बार ट्रंप को मारने की कोशिश की। हाल ही में अंकारा में आयोजित नाटो सम्मेलन में भी ट्रंप ने ईरान से अपनी जान को खतरा बताया था। 

विज्ञापन
07:40 AM, 10-Jul-2026

लेह में शिया समुदाय ने अयातुल्ला अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

लेह में शिया समुदाय के सदस्यों ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनकी 28 फरवरी को ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हवाई हमलों के दौरान मृत्यु हो गई थी। अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम नमाज-ए-जनाजा (अंतिम संस्कार की प्रार्थना) आज उनके गृह नगर मशहद, ईरान के इमाम रजा दरगाह में संपन्न हुई।

प्रशंसकों ने किया प्रतीकात्मक समारोह का आयोजन
लेह के मजलिस-ए-उलेमा (उलेमा समिति) के अध्यक्ष शेख जैनुल आबिदीन ने दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज उस महान और पूजनीय व्यक्तित्व को अंतिम विदाई दी जा रही है। लेह में उनके प्रशंसकों और समर्पित अनुयायियों ने एक प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार समारोह का आयोजन किया है। शेख जैनुल आबिदीन ने बताया कि चूंकि हम सीधे तौर पर ईरान में हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकते थे, इसलिए हमने यहां यह प्रतीकात्मक व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि आज उत्पीड़ितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले नेता और मार्गदर्शक हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन यह अंत नहीं है। जहां एक नेता गए हैं, वहीं अब हजारों अन्य नेता उभर कर सामने आए हैं।

07:34 AM, 10-Jul-2026

ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान, इस्राइल ने दी खुफिया जानकारी

अल जजीरा ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से बताया है कि, इस्राइल ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया कि उसके पास ऐसी खुफिया जानकारी है जिससे पता चलता है कि ईरान उनके खिलाफ हत्या का प्रयास करने की योजना बना रहा है। सीएनएन ने भी बताया कि यह एक खास हमले की योजना थी। हालांकि, अमेरिका और ईरान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ट्रंप ने हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन में कहा था कि वह ईरान की हिट लिस्ट में हैं।

विज्ञापन
07:25 AM, 10-Jul-2026

ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि युद्धविराम समझौता अब खत्म हो चुका है। उन्होंने ईरान के बिजली घरों और तेल निर्यात वाले खार्ग द्वीप को निशाना बनाने की धमकी दी है। इसके जवाब में ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कलीबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करेगा, तो उसे भी करारा जवाब मिलेगा। इस बीच, तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी शुरू हो गए हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी अरब, तुर्किये, ओमान और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख से फोन पर बात की है ताकि युद्ध को दोबारा शुरू होने से रोका जा सके।

07:23 AM, 10-Jul-2026

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने ईरान में हवाई पट्टी, मिसाइल लॉन्चर और पुलों सहित 90 ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। युद्धविराम के बाद इस समुद्री रास्ते से जहाजों की आवाजाही बढ़ी थी। जून में कम से कम 576 जहाज इस रास्ते से गुजरे, जबकि मई में यह संख्या केवल 233 थी। अमेरिकी हमलों ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के रास्ते में आने वाले पुलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

07:22 AM, 10-Jul-2026

ईरान का दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दो दिनों के अमेरिकी हमलों में14 लोगों की मौत हुई है और 78 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर सैनिक हैं। कुवैत की सेना ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों, एक क्रूज मिसाइल और 10 ड्रोनों को मार गिराया। मलबे की चपेट में आने से वहां एक व्यक्ति घायल हो गया। जॉर्डन ने भी ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। ईरान ने अमेरिका पर बुशहर में स्थित उसके एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हमला करने का आरोप लगाया है, हालांकि अमेरिकी सेना ने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। 

07:19 AM, 10-Jul-2026

West Asia Tension LIVE: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज से पार हो रहे टैंकर, पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण शांति

अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में नए हवाई हमले शुरू हो गए हैं। इससे दोनों देशों के बीच हुआ अस्थाई युद्धविराम समझौता खतरे में पड़ गया है। अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर नए हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी सहयोगी देशों को निशाना बनाया। इस गोलाबारी के कारण बहरीन, कुवैत, कतर और जॉर्डन में खतरे के सायरन बजने लगे। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय है, जहां तीन बार सायरन बजा। ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर भी मिसाइलें दागीं। इन हमलों से पूरे क्षेत्र में फिर से युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें